आर एल पाण्डे
द स्वॉर्ड ऑफ़ इण्डिया
लखनऊ। भाजपा नेता Aprna Yadav को जान से मारने की धमकी की सनसनीखेज खबर आने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि भाजपा नेता को वाट्सएप पर जिस नंबर से काल आई थी वह अज्ञात थी। पुलिस फोन पर आए नंबर और फोन करने वाले की तलाश में जुट गई है।
भाजपा नेता को धमकी के बाद अब गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। बता दें कि भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव, मुलायम सिंह यादव दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।

उन्होंने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सपा म छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।