द स्वॉर्ड ऑफ़ इण्डिया
समाचार संवाददाता
बागपत, मेरठ, नई दिल्ली । साध्वी यौन शोषण मामले में सुनारिया जेल में बीस साल की कैद काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख ram raheem को एक माह की पैरोल दी गई है। सुबह-सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम सुनारिया जेल से बागपत के लिए रवाना हुए।
इस बार राम रहीम बागपत के बरनावा आश्रम में रहेंगे। राम रहीम ने एक महीने की पैरोल मांगी थी, जिसे जेल प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। जेल प्रशासन ने इस बारे में जेल बागपत प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी।
शुक्रवार सुबह रोहतक पुलिस की अलग-अलग तीन टीमें सुनारिया कारागार पहुंची। इसी दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम भी रोहतक पहुंच गई। राम रहीम को लेने के लिए उसके परिजन भी सुनारिया जेल पहुंचे थे। सुबह राम रहीम को जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच बागपत के लिए रवाना किया गया।

पहले भी राम रहीम को 21 दिन की पैरोल दी गई थी और पैरोल के दौरान वह गुरुग्राम स्थित आश्रम में रहे थे। इस बार पैरोल के दौरान राम रहीम के लिए जेल प्रशासन ने कुछ हिदायतें भी जारी की हैं।