द स्वार्ड ऑफ़ इण्डिया।
मो. तलहा हसन।
लखीमपुर खीरी। dm- शनिवार को विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी संजीव सुमन ने दिव्यांग बच्चों के बीच जा पहुंचे, जहां दिव्यांग बच्चों ने अपने-अपने हुनर दिखाये।
दिव्यांग बच्चों के बीच जिलेबी दौड़, म्यूजिक चेयर दौड़, चित्रांकन, संगीत सहित अन्य कई प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम काे संबोधित करते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि दिव्यांगों के उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
दिव्यांगों में ईश्वर का रूप है। समाज के एक प्रमुख स्तंभ हैं। डीएम ने कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगों के उत्थान के लिए चलाए जा रहे योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि कहा कि दिव्यांग बच्चे हमारी धरोहर हैं।
यहां बच्चों के कार्यक्रम देख ऐसा लगता है कि ये समान बच्चों से भी आगे निकलेंगे। जो शिक्षक इनको शिक्षा देते है में उनका आभार व्यक्त करता हूं।
बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से किया मंत्रमुग्ध
पुलिस लाइन प्रांगण में विश्व दिव्यांगता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक्सीलरेटेड लर्निंग कैंप के श्रवण दिव्यांग ने ये चक दे इंडिया गीत शानदार डांस कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दी।