Search
Close this search box.

गुजरात साइंस सिटी में देश का पहला ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ भव्य रूप से मनाया गया

Share this post

द स्वॉर्ड ऑफ़ इंडिया

नई दिल्ली । गुजरात सरकार के विज्ञान और प्रौ‌द्योगिकी विभाग के तहत कार्यरत गुजरात साइंस सिटी में 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ भव्य रूप से मनाया गया। इसके साथ ही 12 अगस्त से शुरू हुए अंतरिक्ष महोत्सव का भी समापन हुआ।

गौरतलब है कि इसरो दवारा भेजे गए चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग हुई थी। उस ऐतिहासिक क्षण की याद में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद 23 अगस्त 2024 को देशभर में पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर गुजरात साइंस सिटी में प्रैक्टिकल वर्कशोप, इंटरैक्टिव सेशन्स, पझल्स गेम की प्रदर्शनी, स्पेस क्विझ कोम्पिटिशन, आदि जैसी विभिन्न प्रवृत्तियों का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में वि‌द्यार्थियों एवं मुलाकातियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वर्कशोप्स में छात्रों को कागज, ग्लू आदि सामग्री दी गई। जिसके माध्यम से छात्रों ने एस्ट्रोलैब, मंगलयान, रॉकेट, स्पेस शटल, हैंगिंग सोलर सिस्टम, आर्यभट्ट उपग्रह आदि की प्रतिकृतियां बनाई CCL-IIT गांधीनगर ने छात्रों को वेस्ट से बेस्ट चीजें बनाना सिखाया। जिसमें कागज और ग्लू का उपयोग करके रॉकेट की प्रतिकृति कैसे बनायी जाती है एवं पाइप और बोललों की मदद से वो रोकेट कैसे उड़ाया जाता है वो सीखाया गया।

इंटरैक्टिव सेशन्स में छात्रों को ब्लैक होल, तारा मंडल का जीवन चक्र और विकास, चंद्र और सूर्य ग्रहण के पीछे के कारण, रॉकेट का इतिहास, भारत का अंतरिक्ष मिशन, वैश्विक नेविगेशन उपग्रह प्रणाली आदि विषयों पर शिक्षित किया गया।

इंटरैक्टिव सेशन में छात्रों को भारत के मून मिशन चंद्रयान-1, चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 की विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें भारत का चंद्रयान-2 मिशन क्यों फैल हुआ और उसके बाद इसरो ने हिम्मत न हार के डिजाइन समेत कई बदलाव कर के कम समय में चंद्रयान-3 मिशन शुरू किया और 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने चंद्र की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर के कैसे ऐतिहासिक सफलता हासिल की, आदि के बारे में छात्रों को बताया गया। सहभागी छात्रों को हॉल ऑफ स्पेस की गाईडेड टूर भी कराई गई और विभिन्न प्रदर्शनों के बारे में जानकारी दी गई।

इसके अलावा छात्रों को आईमैक्स थिएटर में चंद्र पर पहला कदम रखने वाले नील आर्मस्ट्रांग और एडविन बज़ एल्ड्रिन पर आधारित 3-डी फिल्म ‘वॉकिंग ऑन द मून’ दिखाई गई।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]