Search
Close this search box.

Chief Minister सामूहिक विवाह योजना से सजे 114 नवदंपती जीवन

hief Minister Mass Marriage Scheme

Share this post

जनपद देवरिया : Chief Minister सामूहिक विवाह योजना से सजे 114 नवदंपती जीवन . के पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पथरदेवा नगर पंचायत व नगर पंचायत तरकुलवा में 114 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वर-वधू को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया एवं उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  के लोक-कल्याण के कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के अभियान का एक हिस्सा है।

सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 100 जोड़े ने 7 फेरे लेकर साथ जीने मरने की कसमें खाई वही मुस्लिम समुदाय के 14 जोड़ों का निकाह मौलाना साहब ने पढ़ाया जो दुल्हा व दुल्हन ने निकाह को कुबूल किया। सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक बेटी की शादी पर 01 लाख रुपए धनराशि का अनुदान दिया जाता है।

जिसमें 60 हजार रुपए बेटी के बैंक खाते में, ₹25 हजार की पायल, बिछुआ व शादी के अन्य सामान बेटियों को व ₹15 हजार कार्यक्रम के आयोजन पर खर्च किए जाते हैं।

hief Minister Mass Marriage Scheme

इस दौरान जिला महामंत्री – श्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, जिला महामंत्री – श्री रविंद्र किशोर कौशल, ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा – श्री रामाशीष गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा – श्री संजय सिंह सैंथवार, भाजपा नेता – डॉ विनय राव, मंडल प्रभारी तरकुलवा – श्री रामाशीष प्रसाद, मंडल अध्यक्ष तरकुलवा – श्री दुष्यंत राव, मंडल अध्यक्ष पथरदेवा – श्री जिप्पु शाही, मंडल अध्यक्ष महुआडीह – श्री विजय कुमार पाण्डेय, श्री अवधेश सिंह, श्री हेमंत पाठक, नगर अध्यक्ष हेतिमपुर – श्री बिरेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य – श्री राजू भारती, नगर अध्यक्ष पथरदेवा – श्री क्रांति सिंह, नगर अध्यक्ष तरकुलवा – श्री जनार्दन कुशवाहा, श्री राज वल्लभ कुशवाहा, मुख्य विकास अधिकारी – श्री राजेश कुमार सिंह , जिला समाज कल्याण अधिकारी – श्री सुधीर पांडेय उपस्थित रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।