Search
Close this search box.

Villagers को 125 दिन रोजगार, बढ़ी मजदूरी के साथ नई सौगात

Village Economy

Share this post

रामसनेहीघाट बाराबंकी : Villagers को 125 दिन रोजगार, बढ़ी मजदूरी के साथ नई सौगात . ब्लॉक बनीकोडर की ग्राम पंचायत बेलिया गजपतिपुर से गुरुवार को विकसित भारत–ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन गारंटी (VB-G-RAM-G) का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांवों को रोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है।

राज्यमंत्री ने कहा कि योजना का मूल मंत्र “श्रम भी, सम्मान भी और विकास भी” है। इसके तहत ग्रामीण रोजगार गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है, जबकि दैनिक मजदूरी ₹252 से बढ़ाकर ₹300 कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ेगी, गांवों में विकास कार्यों को गति मिलेगी और पलायन पर भी रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है

कि ग्रामीणों को अपने ही गांव में सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध हो, जिससे गांव आर्थिक रूप से मजबूत बनें और विकसित भारत का सपना तेजी से साकार हो। कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत जागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया।

राज्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

Village Economy

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, रामराज पांडेय, प्रदीप द्विवेदी, कालिका प्रसाद द्विवेदी, ग्राम प्रधान विक्रमादित्य सिंह, रामबरन यादव, वीरेंद्र सिंह, सतेन्द्र तिवारी, माधव राज सिंह, हरिशंकर पांडेय, अजय पांडेय, विनोद साहू, खंड विकास अधिकारी, क्षेत्रीय वनाधिकारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]