Search
Close this search box.

Chief Minister उद्यमी योजना शिविर में 13 युवाओं ने आवेदन

CM Youth Scheme

Share this post

मसौली बाराबंकी : Chief Minister उद्यमी योजना शिविर में 13 युवाओं ने आवेदन . मसौली ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत एक विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शिविर में कुल 13 युवाओं ने स्वरोजगार व व्यवसाय शुरू करने हेतु अपने आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर के दौरान चयनित आवेदनों में युवाओं ने अलग अलग व्यवसायों के लिए ऋण आवेदन किए। सभी पात्र आवेदनों को आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित बैंकों को प्रेषित कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

CM Youth Scheme

ऐसे शिविर ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर रवि सिंह, प्रज्ञा यादव, शिवम, सूरज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।