बाराबंकी : जनकल्याण किसान एसोसिएशन की भंग चल रही कमेटी का पुनर्गठन करते हुए संगठन में 61 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
रविवार को अरुणोदय पब्लिक स्कूल, पलिया मसूदपुर में आयोजित आवश्यक बैठक में ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जानकारी के अनुसार, संगठन के संस्थापक अध्यक्ष धर्म कुमार यादव के 27 अप्रैल 2025 को गंभीर रूप से बीमार होने के बाद संगठन की गतिविधियां प्रभावित हो गई थीं।
पदाधिकारियों की निष्क्रियता को देखते हुए करीब छह माह पूर्व चेयरमैन द्वारा पूरी कमेटी भंग कर दी गई थी। रविवार को संगठन की मार्गदर्शक संतोष श्रीवास्तव के निर्देशन में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
इसमें धर्मराज यादव को प्रदेश अध्यक्ष, विजय प्रताप सिंह को प्रदेश प्रभारी, डॉ. रेहान अलवी को प्रदेश महासचिव, निर्मल सिंह यादव एडवोकेट को प्रदेश संयोजक तथा नीलम वर्मा को मातृशक्ति प्रदेश संयोजक बनाया गया।
इसके अलावा दान सिंह यादव एडवोकेट और अमरेश कुमार एडवोकेट को प्रदेश विधि सलाहकार, बलवंत सिंह को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, अंकित कुमार यादव और प्रवेश कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष, अंजनी कुमार को प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा सतीश कुमार यादव को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
मंडल, जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति कर संगठन की नई टीम तैयार की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों को उनके पद से हटा दिया जाएगा।

अंत में चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को ईमानदारी और सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने की अपील की।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




