कुशीनगर : हाटा कोतवाली क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे कुख्यात 71-71 लाला गैंग पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इसके 12 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन देसी तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखे, एक मोटरसाइकिल, दस मोबाइल फोन और ₹260 नकद जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार यह गैंग सोशल मीडिया के माध्यम से अवैध हथियारों के साथ फोटो और वीडियो साझा कर युवाओं में डर व आतंक फैलाने का कार्य कर रहा था।
ये लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भड़काऊ संदेश, वीडियो और धमकी भरी सामग्री पोस्ट कर कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे थे। इस गैंग के खिलाफ कोतवाली हाटा में एफआईआर संख्या 426/2025 के अंतर्गत भारतीय दंड संहिता की धारा 191(2), 115(2), 351(3), 109(1) समेत आर्म्स एक्ट और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस की यह कार्रवाई सोमवार को उस समय शुरू हुई जब छपरा भगत कट से पूरब चकनरायनपुर प्राथमिक विद्यालय के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और रोकने पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों में अरबाज अली (महुई), जुबेर उर्फ जुबेर लाला (पिपरा कपूर), और अफरोज खान (परसौना खुर्द) शामिल हैं।
इनकी निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के अन्य नौ सदस्यों—आकिब खान, मोहम्मद हसन, रफीउल्ला खान, कलीम खान, सेराज अली, रवि बर्नवाल, इरफान आलम, इमरान खान और अनवर अली—को भी विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे “71-71” नामक गैंग का हिस्सा हैं

और सोशल मीडिया के जरिए दहशत फैलाने में लिप्त थे। इस पूरी कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर, एएसपी निवेश कटियार और सीओ कुन्दन कुमार सिंह की अगुवाई में अंजाम दिया गया।
टीम में प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान, स्वाट प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह सहित कुल 17 पुलिसकर्मी शामिल थे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




