Search
Close this search box.

91 percent Indians सेल्स प्रोफेशनल्स को एआई एजेंट्स पर बढ़ा भरोसा

Artificial Intelligence in Sales

Share this post

लखनऊ : 91 percent Indians सेल्स प्रोफेशनल्स को एआई एजेंट्स पर बढ़ा भरोसा . दुनिया की अग्रणी एआई सीआरएम कंपनी सेल्सफोर्स की नई स्टेट ऑफ सेल्स रिपोर्ट में खुलासा हुआ है

कि भारत में तेजी से बदलते कारोबारी माहौल में एआई एजेंट्स सेल्स टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण बनते जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार 91 प्रतिशत भारतीय सेल्स प्रोफेशनल्स का मानना है

कि एआई एजेंट्स बिज़नेस की सफलता के लिए जरूरी साबित हो रहे हैं। रिपोर्ट बताती है कि 2026 में कंपनियां अपने सेल्स लक्ष्यों को हासिल करने के लिए तेजी से एआई तकनीक का उपयोग बढ़ा रही हैं।

फिलहाल करीब 90 प्रतिशत भारतीय सेल्स संगठन किसी न किसी रूप में एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसमें लीड स्कोरिंग, भविष्य के अनुमानों का विश्लेषण और ईमेल ड्राफ्टिंग जैसे कार्य शामिल हैं।

सर्वे में शामिल 94 प्रतिशत सेल्स प्रोफेशनल्स का कहना है कि एआई ग्राहक की समझ को गहरा करता है, जबकि 89 प्रतिशत के अनुसार इससे काम का तनाव भी कम होता है। यही कारण है

कि कंपनियां अब सेल्स साइकिल के हर चरण में एआई एजेंट्स को शामिल करने की योजना बना रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 54 प्रतिशत भारतीय सेल्स प्रोफेशनल्स पहले से एआई एजेंट्स का उपयोग कर रहे हैं,

जबकि लगभग 43 प्रतिशत कंपनियां 2027 तक इन्हें अपनाने की योजना बना रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि एआई एजेंट्स के इस्तेमाल से संभावित ग्राहकों की खोज में लगने वाला समय लगभग 35 प्रतिशत तक कम हो सकता है,

वहीं ईमेल ड्राफ्टिंग में करीब 38 प्रतिशत समय की बचत संभव है। सर्वे यह भी बताता है कि सेल्स टीमों का बड़ा हिस्सा प्रशासनिक कार्यों में उलझा रहता है।

Artificial Intelligence in Sales

एक औसत सेल्स प्रतिनिधि अपने समय का केवल करीब 41 प्रतिशत हिस्सा ही वास्तविक बिक्री गतिविधियों में लगा पाता है, जबकि बाकी समय डेटा एंट्री और अन्य प्रशासनिक कामों में खर्च होता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले समय में जो सेल्स टीमें मानवीय निर्णय क्षमता और एआई एजेंट्स के संयोजन को अपनाएंगी, वही प्रतिस्पर्धी बाजार में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगी।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]