कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा जनपद कुशीनगर में अपराध एवं criminals के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये थे।
इसी क्रम में दिनांक 25.07.2025 को क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कसया पुलिस टीम व महिला थाना की संयुक्त टीम द्वारा थाना कसया क्षेत्र से अनैतिक देह व्यापार कराने वाले गैंग के विरुध्द बडी कार्यवाही की गयी है।
जिसमें दो होटलो 1-होटल पर्ल 2-उत्सव मैरेज लान में अनैतिक कार्यो में संलिप्त 10 युवतियों एवं 06 युवको सहित कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि होटल संचालक नवीन सिंह facilitiesमुहैया कराने के लिए उनसे पैसे लेता था और पुलिस की सूचना देने के लिए होटल में कर्मचारी को भी तैनात रखा था।

नवीन सिंह और सीपीएन राव(फरार) इस संगठित नेटवर्क को चला रहे थे। जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




