सूर्यप्रकाश दुबे
मुंबई : चांदीवली के तूंगा गांव में चांदीवली विधानसभा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुरस्कृत तूंगा गांव संघर्ष समिति की ओर से आयोजित दही हंडी उत्सव में मुंबई राकांपा के कार्याध्यक्ष सिद्धार्थ टी. कांबले ने कहा कि हमारे पर्व और त्योहार हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं।
हमें अपने सभी त्योहारों को बढ़ चढ़कर मनाना चाहिए। बता दें कि चांदीवली विधानसभा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की ओर से हर साल की भांति इस बार भी तूंगा गांव साकी विहार रोड पर स्थित ऑक्सफोर्ड चैंबर गेट के पास तूंगा गांव की सम्मानित दही हंडी का आयोजन किया गया।
इस दौरान दही हंडी फोड़ने वाले गोविंदा पथको को राकांपा मुंबई प्रदेश के कार्याध्यक्ष सिद्धार्थ टी कांबले द्वारा मंच पर सम्मानित किया।
गोविंदा पथको के सम्मान समारोह के अवसर पर प्रमुख रूप से जाने माने आर टी आई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, सुरजन सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। मेहमानों का स्वागत राकांपा चांदीवली विधानसभा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने किया।

Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।