Search
Close this search box.

बिहार विधानसभा में ऐतिहासिक व प्रचंड जीत

Bihar Assembly Election Victory

Share this post

पडरौना कुशीनगर : के सेट बिहार विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक व प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में आज पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के नेतृत्व में एक विशाल विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें नगर के तमाम कार्यकर्ता, समर्थक, व्यापारी, युवाजन एवं सम्मानित नागरिक शामिल हुए।

विजय जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकला, जहाँ जगह-जगह जनता द्वारा विजयी दल का भव्य स्वागत किया गया। उत्साहपूर्ण नारों और पटाखों की आवाज के बीच पूरा नगर “लोकतंत्र की जीत” के उल्लास में सराबोर दिखा।

इस दौरान प्रतिनिधी जायसवाल ने नगरवासियों के बीच जाकर मिठाई वितरित की और सभी को इस ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह जीत विश्वास, विकास और जनता की अपार आस्था की जीत है। यह जनता के प्यार और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और उत्तरप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज ने जिन सीटों पर प्रचार किया उसके आसपास की सभी सीटों पर एनडीए ने विपक्षी दलों का सुपड़ा साफ कर दिया।

इसके अलावा निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुशासन बाबू की छवि को बिहार की जनता ने एक बार पुनः स्वीकार किया है। बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए डबल इंजन किन्तु सरकार बिहार को विकसित राज्य बनाने की ओर कार्य करेगी।

जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखने को मिला। सभी ने प्रदेश नेतृत्व, संगठन और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत आने वाले समय में नए विकास कार्यों के द्वार खोलेगी।

Bihar Assembly Election Victory

नगरवासियों ने इस जीत को विकास, पारदर्शिता और जनहित की नीतियों की जीत बताया और आगे भी संगठन एवं जनप्रतिनिधियों के हाथ को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस दौरान उनके साथ अरुण सिंह विनय मद्धेशिया चंचल चौबे सनी मिश्रा अजय शर्मा हरिमोहन जायसवाल बृजेश शर्मा सोनू शर्मा राजेश जायसवाल संतोष चौहान आकाश वर्मा अनूप गोंड गौरव रौनियार सागर जायसवाल अनिल पांडेय गोलू शुक्ला गोपी वर्मा विकास गुप्ता रवि शर्मा विनय मद्धेशिया अजय शर्मा विजय शर्मा अशोक जायसवाल श्याम टिबरेवाल सूरज जायसवाल राजू साह पप्पू चौरसिया त्रिभुवन वर्मा केदार मद्धेशिया मुरारी रौनियार नीरज मिश्रा अरुण सिंह पिंटू शाह धर्मदेव कुमार रविन्द्र साह संजय साहा मन्नू मद्धेशिया सहित  पार्टी के कार्यकर्ता व युवा साथी उपस्थित रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]