मुंबई : आज दिनांक 19 नवंबर 2025 को शाम 4:00 बजे, छत्रपति शिवाजी पार्क मैदान स्थित स्काउट गाइड हॉल में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिन के आयोजन हेतु पुलिस सुरक्षा एवं बंदोबस्त से संबंधित बैठक मुंबई पुलिस आयुक्तालय द्वारा आयोजित की गई।
इस बैठक की अध्यक्षता श्री सत्यनारायण चौधरी, सह-आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), मुंबई पुलिस ने की।
बैठक में
विक्रम देशमाने, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, सेंट्रल रीजन, भायखला, मुंबई
महेंद्र पंडित, पुलिस उपायुक्त, परिमंडल 5, माहिम, मुंबई
श्रीमती राजसुध्दा, पुलिस उपायुक्त, परिमंडल 4, माटुंगा, मुंबई
दत्तात्रय कांबळे, उपायुक्त, मुंबई
प्रवीण तेजाळी, सहायक आयुक्त, दादर डिवीजन, मुंबई
अरुण भोर, माहिम डिवीजन, मुंबई
मिलिंद जाधव, सहायक आयुक्त, सोशल सर्विस ब्रांच, मुंबई
विलास दातीर, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, शिवाजी पार्क पुलिस थाना
यातायात विभाग के अधिकारी
समता सैनिक दल
श्री भीमराव आंबेडकर, कार्याध्यक्ष, भारतीय बौद्ध महासभा

इस अवसर पर संजय रमेश भालेराव, समन्वयक – डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिन समन्वयक समिति तथा सचिव – मुंबई प्रदेश, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय द्वारा दिनांक 6 दिसंबर 2025, शनिवार को शासकीय अवकाश घोषित किए जाने हेतु प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि इससे पुलिस पर यातायात नियंत्रण का भार कम होगा तथा आंबेडकरी अनुयायियों को भी किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
समन्वयक समिति के निरंतर प्रयासों से वर्ष 2025 में मुंबई एवं मुंबई उपनगर के सभी शासकीय तथा अर्द्ध-शासकीय कार्यालयों में 6 दिसंबर को श्रमिक अवकाश (Local Holiday) घोषित किया गया है।
इस निर्णय के पीछे उपाध्यक्ष महेंद्र साळवे, सरचिटणीस नागसेन कांबळे, समन्वयक संजय रमेश भालेराव, सिद्धार्थभाई कासारे (मुंबई अध्यक्ष – रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, आठवले), तथा प्रतीक कांबळे के लगातार प्रयास शामिल हैं।
कई वर्षों से चली आ रही इस माँग को पूरा करने हेतु मुंबई के कई विधायकों एवं सांसदों ने भी शासन को पत्र सौंपे थे। भालेराव ने सुझाव दिया कि धारावी पुलिस स्टेशन सीमा के भीतर टी-जंक्शन और सायन रूपम टॉकीज क्षेत्र तक देश-विदेश से आने वाले आंबेडकरी अनुयायियों की भारी भीड़ होती है।
अनेक लोग रिक्शा लेकर पहुँचते हैं, परंतु उनकी रिक्शाएँ आगे नहीं जाने दी जातीं। इसलिए उनके लिए एक सुरक्षित एवं निर्धारित स्थल उपलब्ध कराया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि मुंबई महानगरपालिका के अंतर्गत आने वाले मैदान, उद्यान, शासकीय विद्यालयों के हॉल और समाज मंदिर हॉल इस दिन अनुयायियों के लिए उपलब्ध कराए जाएँ।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कई वर्षों से बाजीप्रभु देशपांडे उद्यान, नाना–नानी पार्क, बाल उद्यान तथा अन्य उद्यान जानबूझकर बंद रखे जाते हैं। यदि इस वर्ष भी इन्हें अनावश्यक रूप से बंद रखा गया, तो संबंधित अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




