Search
Close this search box.

ज़ैदपुर में विकास की रफ्तार देख जनता ने किया भव्य स्वागत | Zaidpur News

Share this post

चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम व बोर्ड सभासदों का फूलमालाओं से हुआ सम्मान

इमामुद्दीन
—————-
बाराबंकी: ज़ैदपुर कस्बे में हो रहे सुपर फास्ट विकास को देखकर जनता का उत्साह चरम पर है। आज नगर पंचायत कार्यालय ज़ैदपुर में सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाओं और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम तथा बोर्ड सभासदों का जोरदार स्वागत व सम्मान किया।

 

लोगों की इस खुशी का बड़ा कारण वार्ड वसीनगर स्थित नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज के पास से बनजारनपुरवा तक जाने वाला वर्षों पुराना कच्चा रास्ता अब चमचमाती पक्की सीसी रोड में बदल चुका है। इस तेज़ गति के विकास से गदगद वसीनगर सहित आसपास के वार्डों के सिराजुद्दीन, इबराहीम, मोहम्मद रियाज़, निजामुद्दीन, जावेद, ज़ुबैर, हलीम, सलीम, इस्तियाक, इमदाद समेत सैकड़ों लोग नगर पंचायत कार्यालय पहुँचे और हाथों में फूल-मालाएँ लेकर बोर्ड के सभी सदस्यों का अभिनंदन किया।

इस मौके पर सम्मानित होने वाले सभासदों में तफज़्ज़ुल हुसैन, अल्ताफ, निजामुद्दीन, मोहम्मद नसीम उर्फ शाहरुख, राम सिंह, सुमन राजपूत, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद आरिफ, टेकचंद रावत और मोहम्मद आलम आदि शामिल रहे।

चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम ने जनता के इस अपार स्नेह और विश्वास के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि यह सुपर फास्ट विकास पूरी बोर्ड की टीम वर्क और जनता के सहयोग का नतीजा है। उन्होंने बताया कि यह सड़क मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत बनाई गई है और आगे भी ज़ैदपुर को चमकाने का काम इसी रफ्तार से जारी रहेगा।

Mohd Asif
Author: Mohd Asif

Mohd Asif is a Social-political and tech journalist, Urdu poet, and digital strategist with 10+ years of experience. He writes for Business Universe PR on AI, startups, and innovation in business. He’s also a published author and helps brands grow online. Areas of Expertise: Artificial Intelligence & Automation Startup Ecosystem & Innovation Digital Marketing & Lead Generation SOE Technology’s Social Impact "I write to decode technology, inform business, and empower ideas." 🔗 Connect on LinkedIn Areas of Expertise: Artificial Intelligence & Automation Startup Ecosystem & Innovation Digital Marketing & Lead Generation SOE Technology’s Social Impact I write to decode technology, inform business, and empower ideas.

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]