कसया कुशीनगर : पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने के उद्देश्य से पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत आज रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा कंपोजिट कन्या विद्यालय, कसया में पोलियो बूथ स्थापित किया गया।
पोलियो बूथ का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल द्वारा बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर बच्चे को पोलियो से सुरक्षित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
एक भी बच्चा छूटे नहीं, यही इस अभियान की सफलता है। रोटरी के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल विश्व स्तर पर पोलियो उन्मूलन अभियान की अग्रणी संस्था रही है।
रोटरी के सतत सहयोग, जन जागरूकता और संसाधनों के कारण आज दुनिया पोलियो मुक्त होने की दिशा में निर्णायक रूप से आगे बढ़ रही है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, डॉ. सुनील सिंह, अमरेंद्र नारायण सिंह, अखिलेश शर्मा, Sadre Alam, गौरव मद्धेशिया, डॉ. जे. के. पटेल, मोनू तिवारी, हेमंत गर्ग, दीपेश सिंह, दिनेश तिवारी भोजपुरिया सहित आशा कार्यकर्ता कविता सिंह एवं उषा देवी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया तथा समाज से polio उन्मूलन हेतु जागरूक रहने की अपील की।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




