लखनऊ : भारतीय किसान यूनियन (संपूर्ण भारत) के तत्वावधान में बीते 14 दिसंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण सांगठनिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सतीश मौर्य जी (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष) रहे, जिनके नेतृत्व में संगठन की मजबूती और किसानों की समस्याओं पर गहन चर्चा की गई।
दिग्गज विभूतियों ने बढ़ाया मान कार्यक्रम में मुख्य Guest के रूप में आर.डी. सिंह सेंगर (राष्ट्रीय अध्यक्ष – एक्स इंडिया नेवी) और के.के. सिंह चौहान (राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व डिप्टी एस.पी.) उपस्थित रहे।
सेना और पुलिस बल से सेवामुक्त इन दिग्गजों की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया। उन्होंने अनुशासन और किसानों के हक की लड़ाई को सही दिशा में ले जाने पर जोर दिया।

प्रमुख अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने भी कार्यक्रम में शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे: अनूप श्रीवास्तव: राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय उपाध्यक् इंद्रेश यादव: युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश यादव: प्रदेश सचिव विनोद यादव: जिला सचिव बृजेश गुप्ता: जिला उपाध्यक्ष सचिन यादव: विधानसभा अध्यक्ष शाबान कुरैशी उर्फ शिबू: जिला उपाध्यक्ष, सीतापुर किसानों की आवाज हुई बुलंद संयोजक सतीश मौर्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर उनकी समस्याओं का समाधान कराना है।
युवा प्रदेश अध्यक्ष इंद्रेश यादव ने संगठन के विस्तार पर चर्चा की, वहीं लखनऊ से आए विनोद यादव जी ने अंतर-जनपदीय सहयोग और किसान एकता को बढ़ावा देने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया गया
और संगठन को ग्राम स्तर तक ले जाने का संकल्प लिया गया जय जवान – जय किसान! भारतीय किसान यूनियन (संपूर्ण भारत) द्वारा 14/12/2025 को संयोजक सतीश मौर्य (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष) के नेतृत्व में भव्य बैठक संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि आर.डी. सिंह सेंगर (राष्ट्रीय अध्यक्ष, एक्स इंडिया नेवी) और के. सिंह चौहान (पूर्व डिप्टी एसपी) की उपस्थिति में संगठन के आगामी लक्ष्यों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में इंद्रेश यादव (प्रदेश अध्यक्ष) अनूप श्रीवास्तव (राष्ट्रीय प्रवक्ता) सहित लखनऊ और सीतापुर के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। किसानों का सम्मान, ही हमारा अभियान
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



