Search
Close this search box.

सीतापुर में चोरों का कहर, घर से कीमती सामान चोरी

Sitapur Crime

Share this post

सीतापुर : जनपद में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। थाना रामपुर कला क्षेत्र के ग्राम जोधपुर पकरिया में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया।

प्रार्थी शिवम शुक्ला पुत्र संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि रात में चोरों ने उनके घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसने के बाद पूरी सतर्कता के साथ कीमती सामान समेट लिया।

घटना के दौरान चोर दो एचपी कंपनी के लैपटॉप, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झाला, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक स्मार्ट वॉच तथा नकद 1000 रुपये ले उड़े। चोरी के बाद चोर मौके से फरार हो गए,

जिससे यह शक और गहरा हो जाता है कि चोरी किसी संगठित गिरोह द्वारा की गई है। पीड़ित ने थाना रामपुर कला में प्रार्थना पत्र देकर पूरी वारदात की सूचना देते हुए तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने एवं चोरी गए माल की बरामदगी की मांग की है।

पीड़ित का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने क्षेत्रवासियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है और लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश भी बढ़ रहा है। बताया जा रहा है

Sitapur Crime

कि घर के बाहर लगे कैमरों से चोरी के बाद की कुछ फुटेज मिली हैं, जिन्हें पुलिस जांच के लिए संकलित कर रही है। हालांकि घटना के दौरान चोरों की गतिविधियां पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गश्त व्यवस्था मजबूत की जाए और संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखी जाए, अन्यथा ऐसी घटनाएं यूं ही बढ़ती रहेंगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]