Search
Close this search box.

टोल प्लाजा सलेमगढ़ में वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण

Salemgarh Toll Plaza Health Camp

Share this post

कुशीनगर : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को कुशीनगर जिले के नेशनल हाईवे पर स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा के सौजन्य से भव्य स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में वाहन स्वामियों व चालकों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच कराई। शिविर में मौजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने वाहन चालकों का ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया,

वहीं नेत्र विशेषज्ञों द्वारा आंखों की गहन जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि दृष्टि दोष और खराब स्वास्थ्य सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनते हैं,

Salemgarh Toll Plaza Health Camp

ऐसे में समय-समय पर जांच बेहद जरूरी है।इस आयोजन को सफल बनाने में टोल प्लाजा सलेमगढ़ के प्रबंधक मनोज यादव की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। उन्होंने शिविर में पहुंचे जरूरतमंद वाहन चालकों को निःशुल्क दवाएं एवं चश्मे का वितरण कराया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]