Search
Close this search box.

घाटकोपर में एसी कंप्रेशर का विस्फोट

घाटकोपर में एसी कंप्रेशर का विस्फोट

Share this post

मुंबई : घाटकोपर के पाटीदार , कक्ष क्रमांक 306 की गैलरी में लगे एसी के कंप्रेसर में विस्फोट होने से अचानक आग लगने की घटना सामने आई।

यह आग बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे लगी। तीसरी मंजिल पर लगी आग कुछ ही समय में चौथी मंजिल तक फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन दल और घाटकोपर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

अग्निशमन दल के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटों में आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी प्रकार की जानहानि नहीं हुई, लेकिन घर में रखा फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान भारी मात्रा में जलकर नष्ट हो गया।

घाटकोपर में एसी कंप्रेशर का विस्फोट

प्राथमिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण एसी कंप्रेसर का विस्फोट बताया जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है, ऐसी जानकारी घाटकोपर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश जाधव ने दी है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।