Search
Close this search box.

अंडर14 हैंडबॉल टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर रचा गौरवपूर्ण इतिहास

Under 14 Handball Championship

Share this post

मथुरा : अंडर-14 हैंडबॉल टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर रचा गौरवपूर्ण इतिहास . स्थित श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर की अंडर-14 बालक वर्ग की हैंडबॉल टीम ने 4 से 10 जनवरी, 2026 तक राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आयोजित 69वें स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एस०जी०एफ०आई०) हैंडबॉल टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ब्रज प्रदेश (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) का नाम राष्ट्रीय फलक पर गौरवान्वित किया।

देशभर की 45 राज्य इकाइयों, बोर्डों एवं शिक्षा विभागों की सशक्त भागीदारी के बीच विद्यालय की टीम ने विद्या भारती का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार खेल भावना और कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता के लीग चरण में टीम ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और सीबीएसई की टीमों को पराजित कर अपनी सशक्त दावेदारी प्रस्तुत की।

आगे बढ़ते हुए एसजीएफआई प्री-क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश की टीम को हराकर विद्यालय की टीम ने आत्मविश्वास और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया।

क्वार्टर फाइनल में हरियाणा के विरुद्ध कड़ा संघर्ष हुआ, जहाँ टीम ने साहसपूर्ण खेल दिखाया, यद्यपि जीत से कुछ कदम पीछे रह गई।

इसके पश्चात 5वें से 8वें स्थान के लिए खेले गए मुकाबलों में पंजाब और तेलंगाना को पराजित कर टीम ने 69वें एसजीएफआई हैंडबॉल टूर्नामेंट में 5वां स्थान प्राप्त किया।

दो वर्षों के निरंतर प्रशिक्षण और अनुशासित अभ्यास के परिणामस्वरूप गठित इस अंडर-14 टीम ने श्री गिरीश तोमर एवं सहयोगी शारीरिक शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन में उत्कृष्ट टीम वर्क, तकनीकी कौशल और अनुशासन का परिचय दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हरेन्द्र कुमार सारस्वत ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय की खेल-केन्द्रित शिक्षा नीति का परिणाम है।

 

Under 14 Handball Championship

यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।”वहीं प्रबन्धक प्रो० तेजपाल सिंह ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि “श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी संतुलित विकास का प्रतीक है। यह उपलब्धि विद्या भारती की खेल-प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करती है।”विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर प्रोत्साहन देने का संकल्प दोहराया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।