मसौली बाराबंकी : वन रेंज बाराबंकी में तैनात वन दरोगा दीपक कुमार गौर को डिप्टी रेंजर पद पर पदोन्नति मिलने पर विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला वन प्रभागीय अधिकारी (डीएफओ) एवं एसडीओ ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मान व्यक्त किया। सितंबर 2015 में फतेहपुर बाराबंकी रेंज से वन दरोगा पद पर अपनी सेवाकाल की शुरुआत करने वाले दीपक कुमार गौर को हाल ही में डिप्टी रेंजर पद पर पदोन्नत किया गया है।
शुक्रवार को जिला वन प्रभागीय अधिकारी आकाश दीप बाधवान एवं एसडीओ अवधेश कुमार वर्मा ने उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डिप्टी रेंजर दीपक कुमार गौर को पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




