बाराबंकी : सामाजिक समरसता, भाईचारा एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर ऐसे आयोजनों का आयोजित होना नितांत आवश्यक है खिचड़ी भोज जैसे आयोजन सदियों से होते आ रहे हैं इनका निरंतर अनुसरण अमीर-गरीब, ऊँच-नीच के भेदभाव को मिटाने वाला होता है।
उक्त बात समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेश यादव राजू द्वारा नगर के बड़ेल नहर स्थित शांति पैलेस में आयोजित समरसता खिचड़ी भोज एवं सम्मान समारोह में पधारे सभी नेताओं पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं जिला पंचायत सदस्य प्रधान बीडीसी व्यापारी एवं जनपद के गणमान्य लोगों सभी सहयोगियों और उपस्थित जनों के बीच व्यक्त किये।
आयोजक राजेश यादव राजू ने आयोजन को सफल बनाने में एवं परंपराओं को जीवित रखें और समाज में प्रेम व सद्भावना एकता भाईचारा को मजबूत करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज करने पधारे सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं नेताओं ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन,
जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रधान व्यापारी बंधुओ एवं जनपद के कोने-कोने से पधारे गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए व्यक्त किया।

खिचड़ी भोज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत राष्ट्रीय प्रवक्ता फैजान किदवाई, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर कुलदीप सिंह, जिला महासचिव हिमांशु यादव, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव सहित सैकड़ो की संख्या में पधारे साधु संत ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, प्रधान बीडीसी, डीडीसी पार्टी पदाधिकारी व्यापारी सहित गणमान्य लोगों ने समरसता खिचड़ी भोज में सम्मिलित होकर एकता भाईचारे को मजबूत करने के साथ खिचड़ी का आनंद लिया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




