मसौली बाराबंकी : दादरा चौराहे पर सीएनजी टैंकर में रिसाव, पुलिस ने बचाई जानें . लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दादरा चौराहे के पास सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीएनजी गैस सिलेंडर ले जा रही एक गाड़ी में रखे सीएनजी गैस सिलेंडर से अचानक गैस का तेज रिसाव होने लगा। समय रहते सफदरगंज पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
गैस रिसाव की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल गाड़ी को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया और एहतियातन यातायात को दोनों ओर से डायवर्ट कर दिया।
इससे किसी भी प्रकार की जनहानि होने से बचाव हो सका। मौके पर थाना सफदरगंज प्रभारी अमर चौरसिया एवं चौकी इंचार्ज ऋषभ सिंह चंदेल ने स्थिति को नियंत्रित किया।

बताया गया कि गैस से भरी गाड़ी (संख्या HR46G0451) बाराबंकी स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से रामसनेही घाट की ओर जा रही थी। पुलिस अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। कुछ समय बाद स्थिति सामान्य होने पर यातायात को पुनः बहाल कर दिया गया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




