मुंबई : sukoon aur shaanti के लिए प्रिया ठाकुर अनोखा मेकअप रूम . लोकप्रिय शो ‘वसुधा’में वसुधा का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री प्रिया ठाकुर ने अपने मेकअप रूम को अपना पर्सनल सेफ कॉर्नर बना लिया है।
यह जगह उनकी सादगी भरी और जमीन से जुड़ी पर्सनैलिटी को भी दिखाती है और सेट की भागदौड़ के बीच उन्हें अपना सा सुकून भी देती है। शूटिंग के लंबे घंटों में प्रिया ने अपने मेकअप रूम को बहुत प्यार से सजाया है,
ताकि वहां बैठते ही मन अच्छा लगे और माहौल पॉजिटिव रहे। अपनी बनाई हुई स्केच से लेकर सोच समझकर लगाए गए पोस्टर्स तक, कमरे का हर कोना उनके अपने टच से भरा हुआ है। यही वजह है
कि शूट के बीच उनके को-एक्टर्स और दोस्त भी वहां आकर थोड़ा वक्त बिताना पसंद करते हैं। प्रिया ने कहा, ‘‘मैं सेट पर 12 से 15 घंटे रहती हूं और घर सिर्फ gold जाती हूं, इसलिए मेरी कोशिश रहती है
कि मेरा मेकअप रूम सबसे अच्छा लगे और मेरे अपने सेफ कॉर्नर जैसा हो। मेरे कमरे में मैंने खुद बनाए हुए कई कबूतरों के स्केच रखे हैं, क्योंकि कबूतर शांति का प्रतीक होते हैं।
मैंने पिछले साल अपने मेकअप रूम का वॉल पेपर बदला था और उसमें पॉजिटिविटी और शांति से जुड़े कई मोटिवेशनल पोस्टर्स लगाए। मैंने फेयरी लाइट्स भी लगाई हैं,

ताकि वहां बैठते ही सुकून वाला एहसास हो और मैं सहज महसूस करूं। मेरे ज्यादातर को-एक्टर्स और दोस्त उसके माहौल की वजह से मेरे कमरे में ही बैठना पसंद करते हैं।
ऐसा करने से मेरा मेकअप रूम मेरे लिए वो जगह बन गया है, जहां मैं लंबे शिफ्ट के बाद जाकर आराम कर सकूं।’मालूम हो कि ज़ी टीवी पर ‘वसुधा’रोजाना रात साढ़े नौ बजे प्रसारित है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




