कन्नौज : Medical College ने पोर्ट तकनीक से पित्तथैली निकाली . जिले का तिर्वा मेडिकल कॉलेज लगभग हर किसी रोज चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई टेक्नोलॉजी को विकसित करता हुआ नजर आ रहा है।
सोमवार को भी कॉलेज के डाक्टरों ने एक नई टेक्नोलॉजी के तहत एक पोर्ट द्वारा ऑपरेशन प्रक्रिया में सफलता पाई है। बताते चलें कि मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के चिकित्सा शिक्षक डा. इमरान अली, सहायक आचार्य द्वारा एक प्रकार की जटिल सर्जरी जिसमें एक मरीज की पित्त की थैली (पथरी) को एक पोर्ट द्वारा निकाला गया। सर्जरी विभाग के चिकित्सा शिक्षक डा. इमरान अली ने बताया कि, उपरोक्त प्रक्रिया एक प्रकार की जटिल सर्जरी होती है।
जिसमें सर्जन द्वारा लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से एक मात्र स्थान से ही पूरी सर्जरी संपन्न की जाती है। जिस मरीज का ऑपरेशन हुआ उसकी सर्जरी एक पोर्ट के माध्यम से संपन्न की गई,और यह कारगर प्रक्रिया पहली बार कॉलेज में पूरी की गई।
पीड़ित मरीज के सफल ऑपरेशन पर जहां उसके परिजन खुश नजर आ रहे थे, वहीं सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मो. अतहर के सानिध्य में सर्जरी से ऑपरेशन सम्पन्न हुआ।

कॉलेज में पहली बार पोर्ट माध्यम से मरीज को मिली सफलता पर कॉलेज के प्राचार्य सीपी पाल, सीएमएस दिलीप सिंह, डा. इमरान अली, प्रो. डा. अतहर, सर्जरी विभाग कार्यालय प्रमुख सच्चिदानंद मिश्रा ने अपनी सर्जरी विभाग की टीम के चिकित्सा शिक्षक डा. निशांत रंजन, सहायक आचार्य डा. संजय कुमार दोसर, सहित मेजर ओटी के शामिल कर्मचारियों को बधाई दी है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




