रांची : Samsung has launched ‘Your कंपैनियन टू एआई लिविंग’विज़न के तहत एआई से जुड़े अपने कनेक्टेड इकोसिस्टम को और मजबूत करते हुए स्मार्ट टीवी, डिस्प्ले, होम अप्लायंसेज़, गेमिंग मॉनिटर्स और डिजिटल केयर सॉल्यूशंस को एक साथ पेश किया है।
कंपनी के सीईओ और डिवाइस एक्सपीरियंस डिवीजन के प्रमुख टीएम रोह ने कहा कि मोबाइल, डिस्प्ले, होम अप्लायंसेज़ और सेवाओं में एआई के गहरे एकीकरण से उपभोक्ताओं को केवल तकनीक नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की ज़िंदगी में अधिक व्यक्तिगत और सार्थक अनुभव मिल रहे हैं।
विज़ुअल डिस्प्ले बिज़नेस के प्रमुख एसडब्ल्यू योंग के अनुसार, विज़न एआई कंपैनियन और माइक्रो आरजीबी, ओएलईडी व नियो क्यूएलईडी जैसे उन्नत डिस्प्ले टीवी देखने के अनुभव को ज्यादा इमर्सिव और यूज़र-केंद्रित बनाते हैं।
डिजिटल अप्लायंसेज़ डिवीजन के प्रमुख चेओलगी किम ने बताया कि एआई-सक्षम रेफ्रिजरेटर, लॉन्ड्री और क्लीनिंग सॉल्यूशंस रोज़मर्रा के कामों का बोझ कम कर रहे हैं और स्मार्टथिंग्स के ज़रिये करोड़ों उपयोगकर्ताओं को जोड़ रहे हैं।

वहीं डिजिटल हेल्थ के क्षेत्र में प्रवीण राजा ने कहा कि कनेक्टेड डिवाइस और वियरेबल्स के माध्यम से केयर को रिएक्टिव से प्रोएक्टिव बनाया जा रहा है, जबकि नॉक्स और नॉक्स मैट्रिक्स जैसे सुरक्षा प्लेटफॉर्म पूरे एआई इकोसिस्टम में यूज़र डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




