रामसनेहीघाट बाराबंकी : Banpurva village में किशोरी का शव फांसी पर लटका मिला . कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के बनपुरवा गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किशोरी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।
घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतका की पहचान 17 वर्षीय नेहा पुत्री उदय नारायण के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, नेहा सोमवार रात भोजन करने के बाद अपनी मां शिवकांती के साथ घर की दूसरी मंजिल पर सोई थी। मंगलवार सुबह जैसे ही मां नीचे आंगन में पहुंचीं, वहां बेटी का शव फांसी के फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए।
मां की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े, गांव में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही कोतवाली रामसनेहीघाट पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




