सौरिख कन्नौज : चार दिन बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर . थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम नगला मध्य में बिजली विभाग की घोर लापरवाही और संवेदनहीनता के चलते ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया है।
पिछले चार दिनों से गांव का मुख्य ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है, जिससे 35 से अधिक परिवारों के सामने अंधेरे का संकट खड़ा हो गया है आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है
कि यदि जल्द सुधार न हुआ तो वे सामूहिक आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगेरिश्वत के बाद भी नहीं मिला उजाला नगला मध्य के ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक माह में दो बार ट्रांसफार्मर खराब हो चुका है। आरोप है
कि हर बार विभागीय साठगांठ के चलते ट्रांसफार्मर बदलवाने के नाम पर ग्रामीणों से 5-5 हजार रुपये का अवैध चंदा वसूला गया। बावजूद इसके, बीते दिनों जो ट्रांसफार्मर लगाया गया, वह 24 घंटे भी नहीं चल पाया और धू-धू कर जल गया।

ग्रामीणों का सवाल है कि नियमित बिल भरने के बाद भी उन्हें नया ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए अपनी जेब क्यों ढीली करनी पड़ रही है? भागवत कथा में बाधा, अधिकारियों की बेरुखी वर्तमान में पूरे गांव के सहयोग से गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
बिजली न होने से लाउडस्पीकर, लाइट और अन्य व्यवस्थाएं ठप हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने इस समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों से संपर्क किया, तो उन्हें मदद के बजाय अपमानजनक जवाब मिला।
अधिकारियों ने दो टूक कह दिया कि “होली से पहले संपर्क मत करना, अभी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाएगा।” फांसी लगाने की दी चेतावनी विभाग के इस रवैये से गांव की महिलाओं और युवाओं में भारी रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा, “हम बिल भी देते हैं और चंदा भी, फिर भी अंधेरे में क्यों रहें? अगर बिजली बहाल नहीं हुई तो हम इसी ट्रांसफार्मर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे देंगे।

ग्रामीणों की मांग है कि तत्काल नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए और अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई हो।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




