कन्नौज : सड़क किनारे मिला पेंटर का शव, परिजनों मे कोहराम . पेंटिंग के कार्य करके अपनी और परिवार की जीविका चलाने वाले एक 30 वर्षीय युवक का शव हैं के बाहर मिला तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों का शव देखकर जहां हाल बेहाल हो गया, वहीं परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को फेंके जाने की बात कही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
बताते चलें कि, तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव कपूरापुर निवासी 30 वर्षीय खुशीलाल पुत्र रियासत पेंटर का कार्य करता था। बीते मंगलवार की सुबह खुशीलाल अपने घर से काम के सिलसिले में निकला था।
देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह जब गांव के ग्रामीण नित्य क्रिया को निकले तो गांव के बाहर सड़क किनारे पड़ा हुआ एक युवक का शव देखकर हड़कंप मच गया।
मामले की जानकारी जब खुशीलाल के परिजनों तक पहुंची तो वह भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मामले की जानकारी पर पुलिस कप्तान विनोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।
करुण क्रंदन के बीच मृतक के परिजन जहां उसकी हत्या कर शव को फेंके जाने की बात कह रहे थे वहीं कार्यवाही को लेकर प्रशासन से गुहार भी लगा रहे थे।

मृतक युवक के गले में एक अंगौछा भी बंधा हुआ मिला है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है,
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही तस्वीर सामने आ सकेगी। फिलहाल मृतक के शव पर परिजनों के करुण Crying का सिलसिला जारी था।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




