छिबरामऊ कन्नौज : 15 Muslim brothers भाइयों ने पैदल ज्यारत के लिए रवाना हुए बिशुनगढ़ कस्वा से 15 मुस्लिम भाइयों ने पैदल ज्यारत के लिए मकनपुर की ओर किया प्रस्थान बिशुनगढ़ कस्वा से करीब 15 मुस्लिम भाई पैदल ज्यारत के लिए मकनपुर (जनपद कानपुर देहात) की ओर रवाना हुए।
यह धार्मिक यात्रा आपसी भाईचारे, सौहार्द और भारत की एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश देती है। यात्रा से पूर्व भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामबक्स लोधी ने सभी यात्रियों को साल उड़ाकर सम्मानित किया तथा खाने-पीने की सामग्री प्रदान कर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।
उन्होंने कहा कि इस तरह की धार्मिक यात्राएं समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देती हैं।सुबह करीब 10 बजे रवाना हुए सभी मुस्लिम भाइयों ने देश में आपसी सौहार्द, भाईचारा और भारत की एकता बनाए रखने की कामना की।

इस पैदल ज्यारत में शामिल लोगों के नाम इस प्रकार हैं—इलियास, मन्नू, सेकू, बकील अहमद, राजा, आरिफ, अजय, सहमूद अली, राशिद अली, नजीम अली, आजाद अली, पिंटू अली, अकबर हुसैन व शाहिब।कस्वा क्षेत्र के लोगों ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



