Search
Close this search box.

Liver Transplant को लेकर उत्तर भारत में बढ़ी जागरूकता

Liver Transplant Awareness North India

Share this post

लखनऊ : Liver Transplant को लेकर उत्तर भारत में बढ़ी जागरूकता . 28 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत में लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बनती जा रही हैं,

लेकिन इसी के साथ इलाज को लेकर लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव भी सामने आ रहा है। अब मरीज और उनके परिजन लिवर ट्रांसप्लांट को लेकर पहले से अधिक जागरूक हो रहे हैं

और समय रहते विशेषज्ञ सलाह लेकर निर्णायक इलाज की ओर बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर जांच, सही काउंसलिंग और लिविंग लिवर डोनेशन को लेकर बढ़ती स्वीकार्यता ने ट्रांसप्लांट की राह को आसान बनाया है।

इसी बढ़ती जरूरत को देखते हुए अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने लिवर से जुड़ी संपूर्ण चिकित्सा सेवाओं को एकीकृत किया है,

जहां जांच से लेकर जटिल सर्जरी और लिवर ट्रांसप्लांट तक की सुविधा उपलब्ध है। आंकड़ों के मुताबिक देश में हर वर्ष करीब 2.5 से 3 लाख लोगों की मौत लिवर रोग और सिरोसिस के कारण होती है।

उत्तर प्रदेश में यह स्थिति और भी गंभीर है, जहां अनुमानित 50 से 60 हजार लोगों की जान हर साल लिवर बीमारियों के चलते जाती है, जबकि पूरे प्रदेश में सालाना केवल कुछ सौ लिवर ट्रांसप्लांट ही हो पाते हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि फैटी लिवर डिजीज तेजी से बढ़ रही है, जो कई मामलों में बिना लक्षणों के आगे चलकर सिरोसिस और लिवर फेल्योर का कारण बनती है।

राहत की बात यह है कि अब मरीज पहले की तुलना में जल्दी डॉक्टरों से संपर्क कर रहे हैं और ट्रांसप्लांट को सुरक्षित एवं प्रभावी इलाज के रूप में स्वीकार कर रहे हैं।

Liver Transplant Awareness North India

अपोलोमेडिक्स उन चुनिंदा अस्पतालों में शामिल है, जहां बच्चों और आपातकालीन मामलों में भी लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध है।

विशेषज्ञों की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम, आधुनिक आईसीयू और चौबीसों घंटे तैयार व्यवस्था के चलते यहां इलाज की सफलता दर 95 प्रतिशत से अधिक बताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है

कि बढ़ती जागरूकता और स्थानीय स्तर पर उन्नत सुविधाओं की उपलब्धता से उत्तर प्रदेश में लिवर रोग से होने वाली मौतों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]