Search
Close this search box.

Hindu Conferences से युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक पहचान का बोध

Cultural Heritage Awareness

Share this post

कन्नौज : Hindu Conferences का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना है। उपरोक्त उदगार कार्यक्रम के आयोजक खंड कार्यवाहक रजत बजरंगी ने हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहे।

बताते चलें कि, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़पुरा गांव स्थित एक मैदान पर विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया। सम्मेलन में महिला पुरुषों की बड़ी संख्या मे भीड उमड़ी।

दीप प्रज्वलन के साथ हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम में कवियों ने भी हिन्दू उत्थान पर अपनी कविताओं का व्याख्यान किया वहीं वीर रस से जुड़ी कविताओं से कवि राम भयावह ने अपनी ओजस्वी और जोश से भरपूर कविताओं से कार्यक्रम में मौजूद लोगों को राष्ट्रभक्ति और वीरता का सामना कराया।

सम्मेलन में पुर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सेंगर, ब्लॉक प्रमुख हंसेरन प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य, सहित कई बीजेपी नेता भी शामिल नजर आए। सम्मेलन में मौजूद अतिथियों ने हिन्दू समाज की एकता, भारतीय संस्कृति की रक्षा, देख के प्रति कर्तव्य बोध का भी ज्ञान लोगों को दिया।

Cultural Heritage Awareness

कार्यक्रम के वक्ताओं ने कहा कि, हिंदू सम्मेलन और ऐसे ही अन्य आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है। युवा पीढी को अपनी सांस्कृतिक विरासत का बोध होता है। कार्यकम में सम्मेलन से जुड़े लोगों के अलावा बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।