सौरिख कन्नौज : Unknown Vehicle की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीरों की मदद से एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया
जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया थाना क्षेत्र के फूलन पुर गांव निवासी शिवम प्रजापति पुत्र नाथूराम प्रजापति उम्र लगभग 30 वर्ष अपने पुत्र आयुष उम्र लगभग 12 वर्ष के साथ रविवार समय लगभग 11 बजे अपनी बाइक से बाजार करने जा रहे थे
जैसे ही उनकी बाइक अंकल ढाबा के पास पहुंची थी कि तभी तेज रफ्तार अज्ञात बाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में शिवम को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



