Search
Close this search box.

Misleading Video से फैली अफवाह, जांच में जमीनी विवाद निकला

Misleading Video Rumor

Share this post

ठठिया कन्नौज : Misleading Video से फैली अफवाह, जांच में जमीनी विवाद निकला . थाना क्षेत्र के औसेर गांव में जमीन से जुड़े एक विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर फैले भ्रामक वीडियो ने कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति पैदा कर दी।

वायरल वीडियो को कुछ शरारती तत्वों द्वारा गलत ढंग से सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस जांच में यह स्पष्ट हो गया कि विवाद पूरी तरह से एक ही समुदाय के लोगों के बीच का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार औसेर गांव निवासी नाजिमा बेगम पत्नी शाहिद ने ठठिया थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर वहां कब्र बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

इसी दौरान उनके पुत्र द्वारा जमीन से संबंधित एक वीडियो बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही अफवाहों का दौर शुरू हो गया और इसे हिंदू-मुस्लिम विवाद बताकर प्रचारित किया जाने लगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ठठिया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जांच में सामने आया कि दोनों पक्ष एक ही समुदाय से संबंधित हैं

और विवाद शब-ए-बारात त्योहार से पहले कब्रिस्तान की जमीन पर सफाई एवं निर्माण को लेकर उत्पन्न हुआ था। दूसरे पक्ष के इमरान पुत्र सईद एवं चांद मोहम्मद पुत्र स्वर्गीय सुलेमान का कहना है

कि कुछ लोग नई कब्र तैयार कर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे, जिससे विवाद बढ़ गया। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने आमिद पुत्र शफी मोहम्मद, गुलाम नवी पुत्र अयूब खां, हारून पुत्र उसमान, मुस्लिम पुत्र शमीम और असीर पुत्र नसीम खां के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की।

Misleading Video Rumor

घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह, उपजिलाधिकारी तिर्वा राजेश सिंह और ठठिया थाना प्रभारी देवेश कुमार ने मौके का निरीक्षण किया।

क्षेत्राधिकारी तिर्वा ने स्पष्ट किया कि मामला पूरी तरह से जमीनी विवाद का है, इसका सांप्रदायिकता से कोई संबंध नहीं है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध जानकारी की पुष्टि प्रशासन से अवश्य करें।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]