रांची : Kotak Mahindra Bank की प्रीमियम बैंकिंग पहल रांची में . झारखंड की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और मजबूत होते एमएसएमई सेक्टर को देखते हुए कोटक महिंद्रा बैंक ने अपना विशेष बैंकिंग प्रोग्राम ‘कोटक सॉलिटेयर’रांची में शुरू किया है,
जिसका उद्देश्य राज्य के उद्यमी परिवारों और प्रोफेशनल्स को बिजनेस, परिवार और व्यक्तिगत बैंकिंग से जुड़ी एकीकृत सेवाएं उपलब्ध कराना है।
बैंक के प्रेसिडेंट–हेड ऑफ डिस्ट्रीब्यूशन प्रणव मिश्रा ने कहा कि ‘कोटक सॉलिटेयर’झारखंड के उभरते कारोबारियों को लचीले ऋण, तेज़ फैसलों और बेहतर व्यक्तिगत बैंकिंग सहयोग के जरिए उनकी वृद्धि को मजबूती देगा।
इस पहल के तहत 8 करोड़ रुपये तक की प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट सुविधा, बिना औसत मासिक बैलेंस वाला चालू खाता, कनेक्टेड बैंकिंग, पारिवारिक लाभ, प्रीमियम लाइफस्टाइल सुविधाएं और समर्पित सेवा सहयोग जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

बैंक का मानना है कि रांची सहित झारखंड में समृद्ध ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और ‘कोटक सॉलिटेयर’ उनकी बदलती वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगा।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



