बरेली : Chief Minister से सम्मानित माधव राव सिंधिया स्कूल में प्रवेश शुरू . उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बेस्ट स्कूल अवार्ड से सम्मानित माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय प्री-नर्सरी से कक्षा 12 तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। विद्यालय का शैक्षिक मॉडल केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न होकर प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट आधारित और गतिविधि केंद्रित शिक्षा पर आधारित है।
स्कूल में नियमित रूप से आयोजित रोबोटिक्स वर्कशॉप, शैक्षणिक प्रतियोगिताएं और प्रदर्शनी विद्यार्थियों में नवाचार और तकनीकी सोच को विकसित करती हैं।
बेस्ट स्कूल का खिताब इसकी अकादमिक उत्कृष्टता, अनुशासन और सर्वांगीण विकास को प्रमाणित करता है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है।
अभिभावक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवश्यक दस्तावेजों में बच्चे, माता-पिता और अभिभावक का पासपोर्ट साइज फोटो, पारिवारिक फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पता प्रमाण शामिल हैं।

विद्यालय का ध्येय वाक्य “ज्ञानोनाम आदित्यवत” है, जिसे टमोटिया एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निरंतर साकार किया जा रहा है। वर्ष 2001 में स्थापित यह ट्रस्ट शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित कार्य कर रहा है।
कक्षा तीन तक की पढ़ाई रामपुर गार्डन में तथा सीनियर विंग पीलीभीत बाईपास स्थित तीन एकड़ परिसर में संचालित है। अनुभवी शिक्षाविदों से सुसज्जित सलाहकार बोर्ड विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



