Search
Close this search box.

High Speed कार की टक्कर से Motorcycle सवार गंभीर रूप से घायल

High Speed Accident

Share this post

मसौली बाराबंकी : High Speed कार की टक्कर से Motorcycle सवार गंभीर रूप से घायल . बाराबंकी बहराइच हाईवे पर बीती देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान मोहित (पुत्र परशुराम) निवासी भीरापुरवा, थाना मसौली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे की है।

मोहित बाराबंकी से अपने घर लौट रहा था, तभी रामनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह बाइक से उछलकर दूर जा गिरा और कार का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।

हादसे के बाद युवक हाईवे पर तड़पता रहा। बताया जा रहा है कि भागने की कोशिश में कार चालक ने आगे एक ट्रक में भी टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। युवक का बायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और शरीर पर गहरी चोटें आई हैं।

परिजनों का दर्द छलका

High Speed Accident

जिला अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता परशुराम ने बिलखते हुए कहा।मेरा बेटा तो रोज की तरह घर लौट रहा था उसे क्या पता था कि रास्ते में मौत बनकर कोई आएगा। बस भगवान से दुआ है

कि मेरा बेटा बच जाए। मोहित की मां की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। उन्होंने कहा हमने उसे फोन किया था कि जल्दी घर आ जाओ लेकिन वह इस हाल में पहुंचेगा, सोचा भी नहीं था।

मामले में हल्का इंचार्ज मसौली अभय गुप्ता ने बताया कि घायल का इलाज जारी है परिजनों को सूचना दे दी गई है और घटना की जांच की जा रही है। फरार कार चालक की तलाश तेज कर दी गई है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]