मसौली बाराबंकी : घायल बंदर की समाजसेवियों ने कराई मदद वन विभाग ने अस्पताल पहुंचाया . मसौली चौराहे पर एक घायल बंदर की समाजसेवियों ने मदद कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोण्डा हाईवे पर किसी चार पहिया वाहन की टक्कर से एक बंदर घायल हो गया था। सोमवार सुबह कस्बा मसौली निवासी अरुण सिंह, शुभम गुप्ता और सोनू अपने किसी कार्य से मसौली चौराहे पर पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने देखा कि एक बंदर घायल अवस्था में दर्द से कराह रहा है। यह देख तीनों ने मानवता दिखाते हुए घायल बंदर के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की और तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल बंदर को उपचार के लिए अपने साथ अस्पताल ले गई। समाजसेवियों के इस कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



