Search
Close this search box.

zaidpur बुनकरों को बड़ी राहत, ईद पर मिला बिजली तोहफा

Zaidpur Weavers Relief

Share this post

इमामुद्दीन

बाराबंकी : जिले के ज़ैदपुर कस्बे में स्थानीय चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम के अथक प्रयासों से बुनकरों की लंबे समय से चली आ रही बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान हो गया है।

आपको बता दे कि ज़ैदपुर के बुनकर, जो अपना पावर लूम कनेक्शन पीडी कराना चाहते थे, मगर बिजली का लाखों रुपये बकाया होने के करण उनका काम नहीं हो रहा था! उल्लेखनीय है

कि योगी सरकार की अटल बिहारी वाजपेयी पावरलूम बुनकर विद्युत फ्लैट रेट योजना के तहत हर साल उत्तर प्रदेश के बुनकरों को करोड़ों रुपये की बिजली सब्सिडी प्रदान की जाती है,

लेकिन ज़ैदपुर के मामले में विभागीय लापरवाही के कारण बुनकर प्रभावित थे! मगर दाऊद अलीम के हस्तक्षेप से यह समस्या हल हुई है, और सैकड़ों बुनकर परिवारों को इस से राहत मिली है !

कनेक्शन पीडी होने के बाद बुनकरों को दाऊद अलीम के आवास पर उनकी रसीद भी वितरित कर दी गई है, जो बिजली विभाग की सुस्त कार्यशैली के कारण रुकी हुई थी!

Zaidpur Weavers Relief

जहां यह कदम स्थानीय स्तर पर बुनकर समुदाय के लिए बड़ी सौगात साबित हुआ है, वहीं कस्बे के बुनकरों ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे ईद का तोहफा माना है!

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।