Search
Close this search box.

Mobile Helmet व कपड़े फेंककर परिजनों व पुलिस को गुमराह करने वाला युवक 5 घंटे में बरामद

Police Action

Share this post

मसौली बाराबंकी : Mobile Helmet व कपड़े फेंककर परिजनों व पुलिस को गुमराह करने वाला युवक 5 घंटे में बरामद . पुलिस व परिजनों को गुमराह कर मोटरसाइकिल, हेलमेट, मोबाइल व कपड़े कुएं में फेंककर सनसनी फैलाने वाले युवक को सफदरगंज पुलिस ने महज 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुशफर निवासी चेतराम का 25 वर्षीय पुत्र अनूप सोमवार शाम लखनऊ के मटियारी से निकला था।

मंगलवार सुबह उधौली ओवरब्रिज के पास स्थित एक कुएं से युवक की मोटरसाइकिल पर्स हेलमेट व कपड़े बरामद हुए लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इससे परिजन व पुलिस किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हो गए थे।

Police Action

मामले को गंभीरता से लेते हुए सफदरगंज पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की। पुलिस की सक्रियता के चलते करीब 5 घंटे के भीतर युवक को उधौली गांव के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। युवक के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली, वहीं पुलिस की तत्परता से एक संभावित घटना टल गई।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]