Search
Close this search box.

Post Office के पोस्ट मास्टर और टीएसआई की दरियादिली ने जीता दिल

Post Office Kindness

Share this post

बलरामपुर : Post Office के पोस्ट मास्टर और टीएसआई की दरियादिली ने जीता दिल . प्रधान डाकघर में उस समय एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब खाता खुलवाने अपनी पत्नी के साथ पहुंचे एक वृद्ध व्यक्ति, जो चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ थे,

किसी तरह वीर विनय चौराहा स्थित डाकघर तक पहुंचे और बाहर ही जमीन पर बैठ गए। वृद्ध की यह स्थिति देखकर वहां मौजूद टीएसआई अजय शर्मा तुरंत दौड़कर उनके पास पहुंचे। इसी बीच पोस्ट मास्टर आशीष श्रीवास्तव भी मौके पर आ गए।

दोनों ने मिलकर वृद्ध को सहारा देकर बाहर ही स्टूल पर बैठाया, पानी पिलाया और तुरंत डाकघर स्टाफ को बुलाकर उनका खाता बाहर ही खुलवाया।

खाता खुलने के बाद वृद्ध पतिराज और उनकी पत्नी सोना के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। दोनों ने डाकघर स्टाफ और टीएसआई अजय शर्मा का दिल से धन्यवाद किया और खुशी-खुशी अपने घर के लिए रवाना हो गए।

Post Office Kindness

इस पूरी घटना को वहां मौजूद लोगों ने देखा, जिसके बाद हर तरफ पोस्ट मास्टर और टीएसआई की इस दरियादिली की जमकर तारीफ हो रही है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।