बाराबंकी : Eid के पावन अवसर पर बाराबंकी जनपद के सुमेरगंज क्षेत्र में एक विशेष पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।
यह आयोजन वरिष्ठ पत्रकार शाहिद सिद्दीकी की दस माह की पुत्री शिजा नाज़ के आशीर्वाद समारोह के रूप में आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्रियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
सबसे पहले प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान देर रात शाहिद सिद्दीकी के आवास पहुंचे और परिवार को ईद की शुभकामनाएं देते हुए नन्हीं शिजा को आशीर्वाद दिया।

इसके बाद सुबह एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं।
वहीं पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने भी उपस्थित होकर बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों और अधिकारियों का सम्मान अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।
आयोजन में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल की उपस्थिति के बीच पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाहिद सिद्दीकी ने मंत्रियों के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समय निकालकर शामिल होने पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने ईद की मुबारकबाद देते हुए समाज में एकता, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



