मसौली बाराबंकी : Mishan Shakti अभियान में मसौली पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक . पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण में महिला सशक्तिकरण अभियान साइबर जागरूकता एवं महिला जागरूकता अभियान के अंतर्गत पंचायत भवन बड़ागांव मे मसौली पुलिस द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम उपनिरीक्षक राजकरन सिंह हेड कांस्टेबल अरुण कुमार वर्मा नितीश दक्ष महिला कांस्टेबल स्वाती एवं महिला आरक्षी रेवती द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को women safety सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए घरेलू हिंसा बाल विवाह,
पॉक्सो एक्ट गुड टच-बैड टच साइबर क्राइम से संबंधित अपराध महिला मिशन शक्ति केंद्र तथा साइबर क्राइम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 1930 साइबर हेल्पलाइन 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस सेवा तथा 102 स्वास्थ्य सेवा की जानकारी भी प्रदान की गई।
साथ ही सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं जैसे सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धावस्था पेंशन एवं विधवा पेंशन आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर पंपलेट वितरित किए गए।

इस मौक़े पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, पंचायत सहायक सैय्यदा बानो, सहरीन फातिमा सहित भारी संख्या मे महिलाए मौजूद रही।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



