Search
Close this search box.

Xiaomi’s का धमाका रेडमी नोट 15 SE दमदार लॉन्च

Redmi Note 15 SE

Share this post

लखनऊ : Xiaomi’s का धमाका रेडमी नोट 15 SE दमदार लॉन्च . में आयोजित एक भव्य इवेंट के दौरान शाओमी इंडिया ने अपना नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 15 स्पेशल एडिशन (SE) पेश किया।

यह डिवाइस स्टाइल, ताकत और एडवांस टेक्नोलॉजी का शानदार मिश्रण है। फोन में 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है,

जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है। स्मार्टफोन का डिजाइन बेहद स्लिम है, जिसकी मोटाई सिर्फ 7.35 मिमी और वजन 178 ग्राम है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm आधारित स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाता है। इसके साथ ही AI फीचर्स जैसे गूगल जेमिनी और सर्किल टू सर्च यूजर्स को स्मार्ट एक्सपीरियंस देते हैं।

कैमरा सेगमेंट में 50MP का डुअल रियर कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें AI एडिटिंग टूल्स भी शामिल हैं। 5800mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए सक्षम बनाते हैं।

Redmi Note 15 SE

मजबूती के मामले में यह फोन MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और IP रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल, पानी और गिरने से सुरक्षित रहता है। बिक्री 7 अप्रैल से शुरू होगी

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।