Search
Close this search box.

NMIMS ने एडमिशन प्रक्रिया सुधारने को सेल्सफोर्स संग साझेदारी की

NMIMS Salesforce Partnership

Share this post

लखनऊ : NMIMS ने एडमिशन प्रक्रिया सुधारने को सेल्सफोर्स संग साझेदारी की . भारत के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल SVKM’s NMIMS ने एडमिशन और स्टूडेंट एंगेजमेंट को आधुनिक बनाने के लिए Salesforce के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है।

इस पहल का उद्देश्य एडमिशन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल, सरल और अधिक प्रभावी बनाना है। इस सहयोग के तहत एनएमआईएमएस एक इंटीग्रेटेड एआई-आधारित प्लेटफॉर्म विकसित कर रहा है,

जो विभिन्न सिस्टम में बिखरे डेटा को एकीकृत करेगा। इससे यूनिवर्सिटी को न केवल एडमिशन प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने में मदद मिलेगी, बल्कि संभावित छात्रों के साथ व्यक्तिगत स्तर पर जुड़ाव भी मजबूत होगा।

नई प्रणाली के जरिए “लीड-टू-एडमिशन” प्रक्रिया को पूरी तरह बदला जा रहा है। इसमें Agentforce Education और मार्केटिंग सॉल्यूशंस को MuleSoft के साथ जोड़ा गया है।

यह प्लेटफॉर्म डिजिटल चैनलों से छात्रों की जानकारी स्वतः एकत्र करता है और एडमिशन प्रक्रिया के हर चरण पर नज़र रखने में सक्षम बनाता है। इसके अलावा, यह तकनीक छात्रों की रुचि और व्यवहार के आधार पर उन्हें व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करती है।

NMIMS Salesforce Partnership

आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज़ प्रबंधन और ऑनबोर्डिंग को भी इस सिस्टम के जरिए आसान और तेज़ बनाया गया है। एनएमआईएमएस ने पहले चरण में NMAT आधारित एडमिशन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक इस प्लेटफॉर्म पर लागू कर लिया है,

जिससे भविष्य में विस्तार के लिए मजबूत डिजिटल आधार तैयार हुआ है। एनएमआईएमएस के चांसलर अमरीशभाई पटेल ने कहा कि यह पहल संस्थान के दीर्घकालिक विज़न को मजबूत करती है।

उनका मानना है कि यह सिर्फ तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि छात्रों को केंद्र में रखकर शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

वहीं Arundhati Bhattacharya ने कहा कि भारत के शिक्षण संस्थान अब पारंपरिक सिस्टम से आगे बढ़कर स्मार्ट और कनेक्टेड प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रहे हैं।

एनएमआईएमएस इस परिवर्तन का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो डेटा और एआई के माध्यम से स्टूडेंट अनुभव को नए स्तर पर ले जा रहा है।

NMIMS Salesforce Partnership

इस साझेदारी के जरिए एनएमआईएमएस आने वाले समय में शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता की नई मिसाल स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]