Search
Close this search box.

Zaidpur नगर पंचायत में सभासदों का स्वागत, विकास का संकल्प

Zaidpur Nagar Panchayat

Share this post

इमामुद्दीन

बाराबंकी : Zaidpur नगर पंचायत में सभासदों का स्वागत, विकास का संकल्प . जिले की ज़ैदपुर नगर पंचायत में निर्वाचित एवं नामित सभासदों का जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम ने सभी सभासदों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकतंत्र और जनसेवा पर जोर दिया।

Zaidpur Nagar Panchayat

समारोह में नामित सभासद उमाकांत गुप्ता, रामदीन रावत, विवेक मौर्या तथा निर्वाचित सभासद राम सिंह, मो. आरिफ, मो. कासिम, नसीम उर्फ शाहरुख़, साएम मेहदी, निजामुद्दीन, मो. आलम और सभासद सुमन का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम ने अपने संबोधन में कहा, *“सत्ता किसी के भी हाथों में रहे, लेकिन लोकतंत्र और संविधान ज़िंदा रहना चाहिए।

Zaidpur Nagar Panchayat

जनता के काम होते रहना चाहिए।”* उन्होंने सभी सभासदों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दें और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करें।

इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने नए सभासदों को बधाई देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Zaidpur Nagar Panchayat

समारोह में सकारात्मक माहौल रहा और सभी ने मिलकर ज़ैदपुर नगर पंचायत को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम ज़ैदपुर की एकता और विकासोन्मुखी सोच को दर्शाता है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]