Search
Close this search box.

उर्स मेले में अवैध वसूली पर प्रशासन का शिकंजा, औचक जांच में सब कुछ ‘क्लीन’

Urs Fair Inspection

Share this post

रामसनेहीघाट बाराबंकी : नगर पंचायत रामसनेहीघाट क्षेत्र सुमेरगंज के उर्स मेले में अवैध वसूली की चर्चाओं के बीच प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को औचक निरीक्षण किया।

उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह के निर्देश पर पहुंची राजस्व टीम ने मेले में एक-एक दुकान पर जाकर पड़ताल की, लेकिन कहीं भी अवैध वसूली का मामला सामने नहीं आया।

राजस्व निरीक्षक महेश वर्मा के नेतृत्व में टीम ने कॉस्मेटिक, बैग, घड़ी-चश्मा और घरेलू सामान की दुकानों समेत कई स्टॉल्स पर पहुंचकर दुकानदारों से सीधा संवाद किया।

अधिकारियों ने साफ तौर पर पूछा कि कहीं किसी प्रकार की जबरन वसूली तो नहीं हो रही। इस पर दुकानदारों ने बेझिझक कहा कि उनसे कोई अवैध पैसा नहीं लिया जा रहा और मेला पूरी तरह सामान्य ढंग से संचालित हो रहा है।

निरीक्षण के दौरान टीम ने व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और मेले में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रशासन ने साफ कर दिया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायत मिलते ही तत्काल कड़ी कार्रवाई होगी।

Urs Fair Inspection

राजस्व टीम में गायत्री जायसवाल, शुभम सैनी, पवन मौर्य, शिवेंद्र वर्मा और जितेंद्र रावत समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि मेले की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि व्यापारियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]