Search
Close this search box.

Mallava में पीएम की सभा को लेकर कन्नौज में जोरदार तैयारी

Mallawa Rally

Share this post

कन्नौज : Mallava में पीएम की सभा को लेकर कन्नौज में जोरदार तैयारी . 29 अप्रैल को हरदोई के मल्लावा में प्रस्तावित नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर कन्नौज में भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटे हैं।

पड़ोसी जिला होने के कारण यहां से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने पार्टी कार्यालय में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे बनने से कन्नौज समेत आसपास के जिलों को सीधा लाभ मिलेगा और मेरठ सहित कई शहरों की दूरी काफी कम हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि जनसभा में करीब एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य है, जिसमें कन्नौज से 20 हजार से अधिक कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

Mallawa Rally

बैठक में परिवहन, संगठन और जनसंपर्क को लेकर रणनीति तय की गई। इस दौरान असीम अरुण ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भी विश्वास जताया कि वहां भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]