Search
Close this search box.

Lucknow Agra Express वे पर अचेतावस्था में मिली महिला,

Lucknow Agra Expressway

Share this post

कन्नौज : Lucknow Agra Express वे पर बुधवार को एक विवाहिता महिला अचेतावस्था में मिलने की खबर पर हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक एक्सप्रेस वे पर थाना सौंरिख के अंतर्गत माइल स्टोन 155 पर एक विवाहिता महिला सड़क किनारे अचेतावस्था में पड़े होने की जानकारी मिली।

मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची यूपीडा टीम ने महिला को एंबुलेंस की मदद से उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल भिजवाया। मेडिकल कॉलेज में महिला की उपचार जारी था।

Lucknow Agra Expressway

महिला के मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने महिला की पहचान के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। महिला कहां की है, एक्सप्रेस वे पर कैसे पहुंची और क्या हुआ, यह सवाल महिला की स्थित सामान्य होने के बाद ही साफ हो सकेंगे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।